हल्का(माइल्ड) COVID-19
यह कैसा महसूस होता है: आपको फ़्लू जैसे लक्षण होंगे, जिसमें खांसी, हल्का बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान शामिल हो सकते हैं। आमतौर पर आपको साँस लेने में कठिनायी नहीं होगी। आपको तेज बुखार नहीं होना चाहिए। अपने आप को हाइड्रेटेड रखें और आराम करें। और जानकारी
अन्य लक्षण: आपको इनमें से एक या अधिक लक्षण हो सकते हैं: गले में ख़राश (कभी-कभी); दस्त (उतना आम नहीं); बहती नाक (असामान्य); गंध और स्वाद महसूस नहीं होना।
सकारात्मक: आपकी भूख बिल्कुल सामान्य होनी चाहिए और आपको खाने-पीने, स्नान करने और आम तौर पर अपना ध्यान रखने में सक्षम होना चाहिए।
ऐसा कब तक रहेगा? लक्षण आमतौर पर 7 से 10 दिनों तक चलते हैं। अधिकांश कोरोना वायरस के मामले (81%) हल्के(माइल्ड) होते हैं और शुरू से अंत तक ऐसे ही रहते हैं।
उम्र: 60 से कम उम्र के ज्यादातर लोगों में इस तरह के हल्के लक्षण होते हैं।
मॉडरेट(मध्यम) COVID-19
यह कैसा महसूस होता है: आप अधिक सांस लेते हैं और जब आप चलते हैं तो आपके दिल की धड़कन तेज हो जाती है। खांसी अधिक होती है। आपको एक घंटे में कई बार खांसी होगी और यह आपको शायद थका दे । आपको कंपकंपी और ठंड लगने जैसे बुखार के लक्षण हो सकते हैं। और जानकारी
अन्य लक्षण: आपको सांस लेने में कठिनाई होंगे लेकिन ये कोई भयभीत करने वाली स्थिति नहीं होगी। जब आप कोई गतिविधि करेंगे तो आपकी हृदय गति बढ़ जाएगी।
आप यह भी अनुभव कर सकते हैं: सिरदर्द, दस्त, मतली, शुष्क मुंह या उल्टी, हालांकि ये लक्षण असामान्य हैं।
सकारात्मक: आप थकान महसूस करेंगे, लेकिन आप अभी भी ख़ुद से स्नान कर पाएंगे और अपना ध्यान रख पाएंगे, हालांकि आप सामान्य से कम भोजन करेंगे। आप बिस्तर पर आराम करना चाह सकते हैं।
ऐसा कब तक रहेगा? मॉडरेट कोरोना वायरस 7 से 14 दिनों से थोड़ा अधिक समय तक रहता है। खांसी कम से कम दो या तीन दिन तक रहेगी।
आयु: 60 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी मॉडरेट लक्षण आम हैं।
खुद की देखभाल कैसे करें: खुद को हाइड्रेटेड रखें। थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाते रहें।
चेतावनी: यदि आप सांस लेने में अधिक कठिनाई महसूस कर रहे हैं, और आप स्नान करने और खाने जैसी बुनियादी चीजों को ख़ुद से नहीं कर पा रहे, या यदि आप बिना अतिरिक्त साँस लिए एक पूरा वाक्य नहीं बोल पा रहे हैं, तो तुरंत अपनी स्थानीय स्वास्थ्य सेवा को कॉल करें।
गंभीर COVID-19
यह कैसा महसूस होता है: आपको सांस लेने में बहुत कठिनायी होती है (तब भी जब आप आराम कर रहे हों), और बोलते समय वाक्यों को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। जब आप सांस लेते हैं तो छाती, पेट या पीठ में दर्द के साथ, ये निमोनिया होने के लक्षण हो सकते हैं। आप सामान्य रूप से खा-पी नहीं पाएँगे। अन्य संकेतों में तेज बुखार शामिल है। और जानकारी
अन्य लक्षण: इनमें दिल की धड़कन तेज़ होना और अस्वस्थ दिखना शामिल है। आप भ्रमित महसूस कर सकते हैं
आयु: यदि आप 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या आपको कोई मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति है, तो गंभीर कोरोना वायरस की संभावना अधिक है। हालांकि किसी को भी गंभीर लक्षण हो सकते हैं।
चेतावनी: आपके लक्षण गंभीर हैं। यदि आपको या आपके किसी परिचित को इस तरह के लक्षण हैं, तो आपको सलाह के लिए अपनी स्थानीय स्वास्थ्य सेवा को फोन करना चाहिए।
चेतावनी: यदि आप तेजी से सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, आप स्नान करने और खाने जैसी बुनियादी चीजों को ख़ुद से नहीं पा रहे हैं, या यदि आप बिना अतिरिक्त साँस लिए एक पूरा वाक्य नहीं बोल पा रहे हैं, तो तुरंत अपनी स्थानीय स्वास्थ्य सेवा को कॉल करें।
*Healthily पर कोरोना वायरस के स्टेजेज़ के बारे में डॉ मैरी लोर्थ के आधिकारिक लेख को पढ़ें